Asian Games 2026: शेफाली के शतक से फाइनल में भारत

VIRAL SACH NEWS : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 81 रन पर ऑलआउट हो गई।

शेफाली वर्मा का तूफानी शतक

भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं। उन्होंने महज 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 9 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। शेफाली एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर भी बनीं।Asian Games

शेफाली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों पर 37 रन की तेज पारी खेली।

बांग्लादेश की पूरी टीम 81 रन पर सिमटी

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए। बांग्लादेश की ओर से दिलारा अख्तर ने सर्वाधिक 27 रन बनाए।Asian Games

बांग्लादेश के 81 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारत ने मुकाबला 114 रन से अपने नाम किया। खास बात यह रही कि बांग्लादेश की पूरी टीम शेफाली वर्मा के व्यक्तिगत 100 रन से भी 19 रन पीछे रह गई।

22 सितंबर को श्रीलंका से गोल्ड मेडल मैच

Asian Games की इस जीत के साथ भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल मैच में जगह पक्की कर ली है। Asian Games फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।Asian Games

भारत की टीम अब Asian Games में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल बरकरार रखने के लिए श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles