Home Uncategorized एशिया कप 2025 सुपर फोर शेड्यूल: देखें सभी 6 मुकाबले

एशिया कप 2025 सुपर फोर शेड्यूल: देखें सभी 6 मुकाबले

0
एशिया कप 2025 सुपर फोर शेड्यूल इमेज

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : एशिया कप 2025 के सुपर फोर की तस्वीर श्रीलंका के अफगानिस्तान को हराने के साथ ही अब साफ हो चुकी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, जिससे बांग्लादेश की भी सुपर फोर में एंट्री पक्की हो गई और साथ ही अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई।

भारत और पाकिस्तान पहले ही ग्रुप-ए से क्वालीफाई कर चुके थे। इस तरह से अब चार टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं।

सुपर फोर राउंड में हर टीम एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेगी। इन छह मुकाबलों के बाद अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को दुबई में फाइनल खेलेंगी। भारत फिलहाल नेट रन रेट के आधार पर अपने ग्रुप में शीर्ष पर है, और माना जा रहा है कि सुपर फोर चरण में भी वह मजबूत दावेदार रहेगा। भारतीय टीम आज शाम अपना आखिरी लीग मैच ओमान के खिलाफ खेलेगी।

एशिया कप 2025 के सुपर फोर का शेड्यूल

  • 20 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST
  • 21 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई – रात 8:00 बजे IST
  • 23 सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – अबू धाबी – रात 8:00 बजे IST
  • 24 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST
  • 25 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST
  • 26 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – दुबई – रात 8:00 बजे IST

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version