गुरुग्राम: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के तहत श्लोक सांझा करें, इनाम पाएं

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा मेरा पसंदीदा श्लोक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को गीता के शाश्वत संदेश से जोडऩे का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती है।

डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना हुआ श्लोक उनके जीवन को कैसे दिशा देता है और उससे मिलने वाला मुख्य संदेश क्या है।

विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ नाम, फोन नंबर और स्थान जैसी अनिवार्य जानकारी भी भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पांच दिसंबर शाम पांच बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता के लिए मान्य माना जाएगा। डीआईपीआरओ ने बताया कि जिला गुरुग्राम में भी 28 नवंबर से एक दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार के दिशा निर्देशन में इस अवधि में गीता थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, ज्ञानवर्धक गतिविधियां तथा जन-जागरुकता आधारित आयोजन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों विशेषकर युवाओं को इन आयोजनों से जोडऩा है, ताकि गीता के शाश्वत उपदेश व्यापक रूप से समाज तक पहुंच सकें

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles