लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्रोई को गुरुग्राम लाया जाए: सतपाल तंवर

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाकर एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने उसे गुरुग्राम लाने की मांग की है। बुधवार को यहां जारी बयान में तंवर ने कहा कि हमें भारत सरकार पर गर्व है। एनआईए, मुंबई पुलिस और गुरुग्राम पुलिस पर गर्व है।

सतपाल तंवर ने कहा कि ये गैंगस्टर सिर्फ बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में ही आरोपी नहीं हैं, बल्कि उन्हें (सतपाल तंवर को) भी जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी आरोपी हैं। भीम सेना कार्यकर्ताओं में अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी और भारत लाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने मांग की है कि अनमोल बिश्नोई को रिमांड पर गुरुग्राम लाया जाए, ताकि उनके खिलाफ दर्ज मामले में सख्त कार्रवाई हो सके। बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-37 पुलिस थाने में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ नवाब सतपाल तंवर को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज है। इसके अलावा मुंबई पुलिस भी लंबे समय से अनमोल की तलाश कर रही थी। भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर ने भी बयान जारी कर गुरुग्राम पुलिस से अनमोल बिश्नोई को रिमांड पर लेने की मांग की है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles