Home India मुंबई बारिश में अमिताभ बच्चन के प्रतीक्षा और जलसा बंगले डूबे, खुद...

मुंबई बारिश में अमिताभ बच्चन के प्रतीक्षा और जलसा बंगले डूबे, खुद वाइपर लेकर सफाई करते दिखे बिग बी

0
अमिताभ बच्चन प्रतीक्षा बंगले में पानी भरने की तस्वीर

मुंबई, वायरल सच (ब्यूरो) : मुंबई में हो रही मूसलधार बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी परेशान कर रखा है। महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला ‘प्रतीक्षा’ भी भारी बारिश की चपेट में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि बिग बी ने खुद वाइपर उठाकर बंगले से पानी साफ करने की कोशिश की।

प्रतीक्षा में पानी, जलसा भी चपेट में

अमिताभ बच्चन का पुराना बंगला ‘प्रतीक्षा’, जो जुहू के पॉश इलाके में स्थित है, वहां सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। बारिश का पानी अब बंगले के भीतर तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ के स्टाफ को पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी बीच एक फैन ने वीडियो शेयर कर बताया कि बिग बी ने खुद हाथ में वाइपर लेकर सफाई की।

वहीं उनका दूसरा बंगला ‘जलसा’, जिसमें बच्चन परिवार फिलहाल रहता है, वह भी बारिश से प्रभावित हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जलसा के बाहर की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं। वीडियो बनाने वाले शख्स के मुताबिक जैसे ही वह बंगले के गेट के पास पहुंचा, सिक्योरिटी ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया।

5 बंगले, फिर भी पानी से जूझते ‘बिग बी’

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में कुल 5 बंगले हैं — जलसा, प्रतीक्षा, जनक और दो अन्य निजी संपत्तियां। प्रतीक्षा वही बंगला है जहां अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी। इन सभी में से जलसा उनका मुख्य निवास है, पर मुंबई की बारिश के आगे ये आलीशान इमारतें भी बेबस दिख रही हैं।

बारिश से बिग बॉस हाउस टूर भी रद्द

केवल बच्चन परिवार ही नहीं, टीवी इंडस्ट्री भी बारिश की मार झेल रही है। 24 अगस्त से शुरू होने वाले बिग बॉस 19 के सेट पर मीडिया टूर को रद्द करना पड़ा। सेट तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, जिससे प्रमोशनल एक्टिविटी पर असर पड़ा है।

मुंबई की हालत चिंताजनक: लोकल ट्रेनें-फ्लाइट्स प्रभावित

मुंबई में बीते 24 घंटे में 300mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। लगातार तीसरे दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी व अर्ध-सरकारी दफ्तर बंद हैं। मुंबई लोकल की 34 ट्रेनें रद्द, और 250 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version