Home Others बेटी आराध्या के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय

बेटी आराध्या के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय

0
Aishwarya Rai Aaradhya Ganpati Darshan 2025

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और भव्य पंडालों में से एक गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (जीएसबी) गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचती हैं। इस साल भी ऐश्वर्या ने अपनी परंपरा को निभाते हुए यहां हाजिरी लगाई। खास बात यह रही कि इस बार उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं। मां-बेटी की यह जोड़ी गणपति बप्पा के चरणों में मत्था टेकती और आशीर्वाद प्राप्त करती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या का एक खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों भक्ति भाव में लीन होकर भगवान गणेश के दर्शन करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या जहां हमेशा की तरह पारंपरिक परिधान में बेहद सुंदर लग रही थीं, वहीं आराध्या भी ट्रेडिशनल लुक में सबका दिल जीतती नजर आईं। दोनों ने बड़े ही सादगीपूर्ण अंदाज में पूजा-अर्चना की और भक्तिभाव से बप्पा को प्रणाम किया। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान इस मां-बेटी की जोड़ी ने अपनी ओर खींच लिया। जैसे ही ऐश्वर्या और आराध्या पंडाल में दाखिल हुईं, लोगों ने उनका से स्वागत किया। बाहर खड़े फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। भीड़ में मौजूद कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने और तस्वीर खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े।

पंडाल में प्रवेश से पहले ऐश्वर्या और आराध्या ने न सिर्फ प्रशंसकों से मुलाकात की बल्कि उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दोनों ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया, जिससे वहां का माहौल और भी खास बन गया। हालांकि इस मौके पर अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या और आराध्या के साथ नजर नहीं आए। फिर भी मां-बेटी की मौजूदगी ने पंडाल की रौनक बढ़ा दी। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धा और भक्ति के साथ बप्पा के दरबार में पहुंचीं और गणेशोत्सव की भव्यता का हिस्सा बनीं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version