Air India Plane Crash 2025: जांच में आर्यन का वीडियो बना अहम सुराग

अहमदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को अहमदाबाद में Air India Plane Crash 2025 स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां हादसे में घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

इस भयावह हादसे में ड्रीमलाइनर विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। यह 2025 की सबसे भीषण विमान दुर्घटना बन गई है।

आर्यन का वीडियो बन सकता है जांच का बड़ा आधार
अहमदाबाद के 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन असारी द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो अब जांच में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। आर्यन ने महज उत्सुकता से अपनी छत से विमान का वीडियो बनाया था, जो अब Air India Plane Crash 2025 की जांच में महत्वपूर्ण क्लू साबित हो सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि RAT (Ram Air Turbine) नीचे था, जिससे यह संकेत मिलता है कि विमान में पॉवर या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल हो गया था। इससे एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश के बयान की पुष्टि होती है, जिसमें उन्होंने बताया कि एक धमाका हुआ, बिजली चली गई और एक हरी लाइट नजर आई।

ब्लैक बॉक्स मिल गया, लेकिन सवाल बाकी हैं

  • विमान का फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स मिल चुका है।
  • जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि APU या RAT सक्रिय था या नहीं।
  • एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि ईंधन भरने में 42 मिनट का समय लगा, जो सामान्य से ज्यादा है।

दोनों इंजन एकसाथ फेल — एक असामान्य स्थिति
विशेषज्ञ इस बात से हैरान हैं कि विमान के दोनों इंजन एक साथ फेल कैसे हुए। यदि RAT नीचे था, तो यह इस ओर इशारा करता है कि इलेक्ट्रिकल फेल्योर, हाइड्रोलिक गड़बड़ी, या दोहरा इंजन फेल हुआ होगा — जो एक बेहद दुर्लभ पर खतरनाक स्थिति है।

हर एंगल से हो रही जांच
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू के अनुसार, किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। एक वीडियो के आधार पर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता, लेकिन यह एक महत्वपूर्ण तकनीकी सुराग है।

फ्लैप और लैंडिंग गियर से जुड़ी आशंकाएं
विश्लेषकों का मानना है कि हादसे में एक से ज्यादा तकनीकी खामियां जिम्मेदार हो सकती हैं:

टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर ऊपर नहीं गया, जिससे गड़बड़ी की शुरुआत मानी जा रही है।

फ्लैप को गलत समय पर वापस खींचना या खींचना भूल जाना भी एक कारण हो सकता है।

आर्यन मानसिक आघात से जूझ रहा है
हादसे का वीडियो बनाने वाला किशोर आर्यन असारी अब भी मानसिक रूप से इस सदमे से बाहर नहीं आ पाया है। उसने कहा कि वह सिर्फ एक उत्सुकता में वीडियो बना रहा था, उसे नहीं पता था कि वह विमान हादसे का गवाह बन जाएगा। उसके पिता एक पूर्व सैनिक हैं और फिलहाल अहमदाबाद मेट्रो में सुरक्षा गार्ड हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles