फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : फतेहाबाद में एक सीएससी सैंटर संचालक साइबर ठगी का शिकार हो गया। लाभ कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने उससे हजारों रुपये हड़प लिए। इस बारे पीडि़त युवक ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी बारे केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मल्लड़ निवासी नरेश कुमार ने कहा है कि वह फतेहाबाद में पुराने बस स्टैण्ड में जय दुर्गा सीएससी सैंटर चलाता है। उसके पास टेलीग्राम पर शिवानी एस के नाम से मैसेज आ रहे थे।
मैसेज में कहा गया था कि इनवेस्ट करोगे तो उसको 3 हजार से 6 हजार तक कमीशन मिलेगा। इस पर वह इनवेस्ट करने के लिए राजी हो गया। इसके बाद उसके पास एक खाता नंबर भेजा गया और उसमें 10100 रुपये डालने को कहा। इस पर उसने 6 सितम्बर को यह राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उन्होंने उसके खाते में 16325 रुपये वापस डाल दिए। इसके बाद उसने 7 सितम्बर को 10100 रुपये और 22514 रुपये उनके दिए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बदले उसे 38848 रुपये वापस मिल गए। उसने लाभ को देखते हुए उनके कहे अनुसार 8 सितम्बर को 50-50 हजार रुपये दो बार में यानि कुल एक लाख रुपये बताए गए खाते में डाल दिए।
इसके बाद उन्होंने दोबारा उससे 2 लाख 22 हजार 188 रुपये मांगे जोकि उसने नहीं भेजे। इस पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। युवक ने कहा कि उसने उक्त लोगों द्वारा कहे अनुसार कुल 1 लाख 42 हजार 714 रुपये भेजे थे, जिसमें से उन्होंने वापस उसके पास 55 हजार 173 रुपये भेज दिए। जब उसने बाकी बचे हुए 87 हजार 541 रुपये बारे पूछा तो उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं किया। इस पर पीडि़त ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
