नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : जिस दिन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ ही गया। बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कैटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पिछले कई हफ्तों से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें तेज थीं, लेकिन अब उन्होंने और उनके पति विक्की कौशल ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें कैटरीना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में दोनों सफेद कपड़ों में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। विक्की कैटरीना का बेबी बंप प्यार से पकड़े हुए हैं और दोनों के चेहरे पर खास सुकून और खुशी झलक रही है।
इस खूबसूरत फोटो के साथ कपल ने लिखा –
“खुशी और ग्रेटिट्यूड से भरे दिलों के साथ अपनी लाइफ का बेस्ट चैप्टर शुरू करने की राह पर हैं। ॐ।”
तस्वीर ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका
कैटरीना और विक्की की इस फोटो ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही कमेंट सेक्शन में कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। पोस्ट के कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स की बौछार हो चुकी है।
शादी के चार साल बाद खुशखबरी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। तब से ही ये कपल बी-टाउन के सबसे चहेते जोड़ों में से एक रहा है। अब शादी के चार साल बाद इनकी फैमिली में एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं
कैटरीना की प्रेग्नेंसी की पुष्टि होते ही इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्तों और सहकर्मियों की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, करण जौहर, और कई अन्य स्टार्स ने कपल को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं।
जल्द आने वाला है “बेबी कौशल”
अब जब ये खबर पक्की हो चुकी है कि कैटरीना और विक्की जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं, तो फैंस को “बेबी कौशल” के आने का बेसब्री से इंतजार है। खास बात ये है कि कैटरीना 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं, जबकि विक्की 37 साल के होने जा रहे हैं।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
