नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ ही भागलपुर के फैशन बाजार में भी नई रौनक देखने को मिल रही है। खासकर दुर्गा पूजा के मद्देनज़र युवाओं और महिलाओं की फैशन प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार का ट्रेंड साफ़ बता रहा है — “कम्फर्ट विद स्टाइल”।
युवतियों को भा रहा मैचिंग को-ऑर्ड सेट और थ्री-पीस सूट
इस बार युवतियों के बीच को-ऑर्ड सेट्स का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। ये एक जैसे फैब्रिक, कलर और डिजाइन में टॉप-बॉटम का सेट होता है, जो दिखने में स्मार्ट भी लगता है और पहनने में बेहद कंफर्टेबल भी। इसकी कीमत 300 से 3000 रुपये तक है।
थ्री-पीस सूट की मांग भी तेज़ी से बढ़ी है, जिसमें कुर्ती, पैंट और मैचिंग दुपट्टा शामिल होता है। ये आउटफिट्स पूजा, फंक्शन और कॉलेज फेस्टिवल्स के लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं। इसके लिए कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और जयपुर से स्पेशल डिज़ाइन्स मंगवाए जा रहे हैं।
नया ट्रेंड:
- क्रॉप जैकेट कुर्ता सेट,
- साटन फैब्रिक को-ऑर्ड्स,
- शिमरी थ्री पीस सूट,
- शरारा सेट्स भी युवतियों में खूब पसंद किए जा रहे हैं।
युवाओं में कार्गो पैंट और डेनिम शर्ट की वापसी
लड़कों के लिए इस बार का फैशन सिंपल नहीं बल्कि काफी बोल्ड और यूनीक है। बाजार में कार्गो पैंट, लूज फिटिंग जींस, और डेनिम शर्ट्स की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।
रेडीमेड कपड़ा विक्रेता सुमित तोदी के मुताबिक, “इस बार लड़कों में पुराने स्टाइल की वापसी हो रही है — खासतौर पर डेनिम का जलवा फिर से लौट आया है।” डेनिम शर्ट की कीमत 600 से 1500 रुपये तक है और ये हर उम्र के युवाओं को खूब लुभा रही है।
नया ट्रेंड:
- ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट्स,
- बॉम्बर जैकेट्स,
- जॉगर्स विथ मल्टीपॉकेट,
- डेनिम ऑन डेनिम लुक,
- ग्राफ़िक प्रिंट शर्ट्स।
महिलाओं की पहली पसंद अब भी है साड़ी – फैंडी और डोला सिल्क की धूम
हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं साड़ी को अपनी फर्स्ट चॉइस बनाए हुए हैं। खासकर पूजा और पारिवारिक आयोजनों के लिए फैंडी साड़ी और डोला सिल्क सबसे ज़्यादा पसंद की जा रही है। इनकी कीमत 500 से 2500 रुपये तक है।
थोक विक्रेता कृष्णा गोयल के अनुसार, “इस बार डोला सिल्क और फैंडी के साथ-साथ बनारसी प्रिंट, कांजीवरम टच और डिजिटल प्रिंट साड़ियां भी ट्रेंड में हैं।”
नया ट्रेंड:
- रफल साड़ी,
- बेल्ट स्टाइल साड़ी,
- प्री-ड्रेप साड़ी,
- सिक्विन वर्क साड़ी,
- प्लाजो विद साड़ी ड्रेसिंग।
एक्सेसरीज़ और फुटवियर में भी बदलाव
- युवतियों में Chunky Sneakers, Sling Bags, और Layered Necklaces का क्रेज है।
- युवाओं में Bucket Hats, Crossbody Bags और Casual Loafers की मांग बढ़ रही है।
- महिलाओं में Ethnic Juttis, Potli Bags, और Statement Earrings काफी ट्रेंड कर रहे हैं।
तो देर किस बात की? दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर के फैशन बाजार में आइए और अपने लिए चुनिए स्टाइल और कंफर्ट का बेस्ट कॉम्बो।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz


