गैंगस्टर रोमिल वोहरा एनकाउंटर: STF ने मार गिराया

गुरुग्राम, वायरल सच (मनप्रीत कौर) : साइबर सिटी में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस गोलीबारी में STF के 2 जवान भी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोमिल वोहरा पर यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में शांतनु हत्याकांड जैसे संगीन अपराधों के आरोप थे। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। अंबाला STF के DSP अमन कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर था। काला राणा और नोनी राणा लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। रोमिल करीब 8 महीने पहले इस गैंग से जुड़ा था।

बॉर्डर इलाके में होने की सूचना पर एक्शन
जानकारी के अनुसार, हरियाणा STF को गुप्त सूचना मिली थी कि रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास मौजूद है। इसके बाद STF ने इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जैसे ही STF ने रोमिल को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में STF ने भी गोलीबारी की, जिसमें रोमिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में STF के दो जवान एसआई प्रवीण और एसआई रोहन भी घायल हुए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रोमिल का आपराधिक इतिहास
रोमिल वोहरा का नाम हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था। यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में उसकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत पुलिस के पास थे। इसके अलावा, वह हत्या, लूट, और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल था।

गैंगस्टर के सिर पर 2 लाख का था इनाम
हरियाणा पुलिस ने रोमिल की गिरफ्तारी पर 2 लाख का इनाम था, क्योंकि उसने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराध किए थे। वह यमुनानगर के कांसापुर रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, उसने 8 महीने के अंदर ही 4 मर्डर किए थे। रोमिल की उम्र केवल 22 साल थी और वह ‌BA तक पढ़ा था।

शराब ठेकेदार सहित 3 की हत्या
रोमिल दिसंबर 2024 यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था। यहां उसने गोलनी के रहने वाले भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई वीरेंद्र राणा और उन्हेडी के निवासी शराब ठेकेदार अर्जुन राणा और उत्तर प्रदेश के शामली के गांव मखमूलपुर के रहने वाले पंकज मलिक की हत्या की थी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles