फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : फरीदाबाद साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने ट्रेडिंग फ्रॉड के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर पीड़ित से करीब 39 लाख रुपये की ठगी की गई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-78 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ माह पूर्व उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें ट्रेडिंग के ज़रिये मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। इसके बाद उसकी बात कुछ अज्ञात लोगों से हुई जिन्होंने खुद को SMC कस्टमर सर्विस से जुड़ा बताया और निवेश के बदले मोटे रिटर्न का झांसा दिया।
झांसे में आकर दिए 39 लाख रुपये
शिकायतकर्ता ने लालच में आकर इन लोगों के खातों में 34.43 लाख रुपये निवेश के नाम पर जमा करवा दिए। कुछ समय बाद उसके फर्जी निवेश खाते में ₹1.94 करोड़ की रकम दिखाई गई। जब पीड़ित ने यह रकम निकालनी चाही, तो ठगों ने कमीशन के नाम पर और 5 लाख रुपये मांगे। वह भी दे दिए गए।
इसके बाद जब और 19 लाख रुपये की मांग की गई, तो पीड़ित को साइबर ठगी का शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार
जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सुमित कुमार (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी रेपिडो बाइक टैक्सी चलाता है और उसका बैंक खाता इस ठगी में इस्तेमाल हुआ। जांच में सामने आया कि उसके खाते में करीब 3 लाख रुपये जमा हुए थे, जो इस ठगी का हिस्सा थे। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
