नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : एअर इंडिया बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-379 को थाईलैंड में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान में सवार 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना यात्रियों और अधिकारियों के लिए बेहद तनावपूर्ण रही।
क्या है पूरी घटना?
एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 ने शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समय) फुकेट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट ने जब अंडमान सागर के ऊपर उड़ान भरी हुई थी, तभी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बम की धमकी मिली। इसके बाद विमान को वापस फुकेट एयरपोर्ट लाया गया, जहां उसकी आपात लैंडिंग करवाई गई।
सुरक्षा जांच में क्या निकला?
थाईलैंड एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान को तुरंत खाली कराया और प्रारंभिक तलाशी की। कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा नियमों के तहत विस्तृत जांच जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड (AOT) ने अभी तक धमकी का स्रोत नहीं बताया है। एअर इंडिया ने भी इस पर अभी तक कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है।
एक दिन पहले हुआ था बड़ा हादसा
इस घटना से एक दिन पहले ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय एक एअर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई। लगातार दो घटनाओं ने यात्रियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

