CM नायब सैनी: राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं आ रहा

CM नायब सैनी, राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं आ रहा, चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): CM नायब सिंह सैनी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और जनता सब देख और समझ रही है।

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष सही भूमिका नहीं निभा रहा है और देश की जनता उसे जवाब देगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं आ रहा है और इसी वजह से विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।CM

चुनाव आयोग के बयान का किया जिक्र

CM नायब सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग के ताजा सर्वसम्मत बयान के बाद सब कुछ साफ हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

2029 में विपक्ष पर साधा निशाना

CM नायब सैनी ने कहा कि केवल आलोचना करना ही क्या विपक्ष का काम रह गया है। उन्होंने कहा कि 2029 में कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष साफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की वजह से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा है और यही बात विपक्ष को नहीं पच रही है।CM

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

CM ने कहा कि कांग्रेस को पंडित जी को बुलाकर बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करना चाहिए। उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “थूको, चाटो और भागो” ही उसकी भूमिका रह गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गरीब को और गरीब कर दिया। सीएम ने कहा कि पंजाब से भी कांग्रेस गायब होगी और प्रधानमंत्री मोदी को गाली देना ही विपक्ष का लक्ष्य रह गया है।

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग के सर्वसम्मत बयान के बाद कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles