Asian Games 2026: भारत ने 6 मेडल जीत लिए, शूटिंग में जलवा

आइची-नागोया, वायरल सच (ब्यूरो): जापान के आइची-नागोया में चल रहे Asian Games 2026 में भारत ने अब तक 6 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 5 पदक शूटिंग में आए हैं, जबकि एक पदक सुचिका तारियाल ने महिलाओं के 60 किलोग्राम ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जीता है।

सोमवार को पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में भारत के हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने 230.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। चीन के शेंग लिहाओ ने 254.2 अंक के साथ गोल्ड अपने नाम किया।

10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी सिल्वर

व्यक्तिगत मुकाबले से पहले भारत ने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता। हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष पाटिल और पार्थ माने की भारतीय टीम ने 1890.1 अंक हासिल किए।

Asian Games 2026 में चीन की टीम 1899.0 अंक के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1884.2 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारत मेडल टैली में टॉप-10 में

इन उपलब्धियों के साथ भारत Asian Games 2026 की मेडल टैली में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अब 6 पदक हैं, जिनमें 4 सिल्वर और अन्य पदक शामिल हैं। ताजा पदक तालिका में चीन शीर्ष पर है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया भी शीर्ष स्थानों में बने हुए हैं।Asian Games 2026 

रुद्रांक्ष पाटिल: वर्ल्ड चैंपियन शूटर

रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल का जन्म 16 दिसंबर 2003 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ। वह 10 मीटर एयर राइफल के विशेषज्ञ निशानेबाज हैं।

2022 में काहिरा में हुई ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में रुद्रांक्ष ने व्यक्तिगत और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। व्यक्तिगत वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ वह अभिनव बिंद्रा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे पुरुष निशानेबाज बने। वह 2022 में 10 मीटर एयर राइफल की वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 भी रहे।

पार्थ माने: जूनियर वर्ल्ड चैंपियन

पार्थ राकेश माने का जन्म 13 नवंबर 2007 को हुआ। वह 10 मीटर एयर राइफल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने 2024 में पेरू के लीमा में हुई ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जूनियर वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। इसी साल उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर और एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता।

हिमांशु ढिल्लों: उभरते भारतीय राइफल शूटर

हिमांशु ढिल्लों का जन्म 29 सितंबर 2005 को हुआ। वह 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

2025 में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। Asian Games 2026  में एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

आइची-नागोयाc में हिमांशु ने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीतने के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल हासिल किया।Asian Games 2026 

सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास

भारत के 6 पदकों में एक पदक सुचिका तारियाल के नाम है। उन्होंने महिलाओं की 60 किलोग्राम ट्रेडिशनल MMA स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया था। 2026 एशियन गेम्स में MMA पहली बार पदक खेल के रूप में शामिल है।Asian Games 2026 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles