Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में संचालित 18 स्पा सेंटरों पर देर रात छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 8 स्पा सेंटरों में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं।
रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक चली कार्रवाई
Gurugram पुलिस और महिला आयोग की यह संयुक्त कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई और शनिवार सुबह 3 बजे तक चली। करीब छह घंटे चले अभियान में लगभग 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनमें करीब 20 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी बताए गए हैं। कार्रवाई महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी, उनकी टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई।
18 में से 8 सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों के साक्ष्य
Gurugram पुलिस के मुताबिक, 18 स्पा सेंटरों की एक साथ जांच के दौरान 8 सेंटरों में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले। कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ दस्तावेज और अन्य भौतिक साक्ष्य भी कब्जे में लिए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है।
🎥 देखें पूरी कार्रवाई का EXCLUSIVE VIDEO

30 महिलाएं और 20 पुरुष हिरासत में
Gurugram पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 30 महिलाओं और 20 पुरुषों सहित 50 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
संचालकों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच
Gurugram पुलिस अब संबंधित स्पा सेंटरों के मालिकों, संचालकों, मैनेजरों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Gurugram पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन सेंटरों और किन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

