Gurugram में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, राव नरबीर

Gurugram में सेवा संकल्प अभियान का आगाज,

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में देशसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को Gurugram में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के पहले दिन रामनगर (फर्रुखनगर) स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा रामनगर मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर और एसजीटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर का हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुभारंभ किया।

राव नरबीर सिंह ने दी पीएम मोदी को शुभकामनाएं

राव नरबीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन में देशसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुरू हुए राष्ट्रव्यापी अभियान में समाजसेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आर्थिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश की प्रगति के साथ नागरिकों का स्वस्थ, जागरूक और सशक्त होना भी जरूरी है।Gurugram

रक्तदान और स्वास्थ्य जांच को बताया सामाजिक जिम्मेदारी

मंत्री ने स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सेवा भावना से किया गया प्रत्येक कार्य समाज को मजबूत बनाने के साथ जनकल्याण के संकल्प को भी सार्थक करता है।

किसानों से सुरक्षित खेती अपनाने की अपील

राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में किसानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने किसानों से फसलों में अनावश्यक कीटनाशकों और रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल से बचने तथा सुरक्षित एवं संतुलित कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि खेती में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का प्रभाव मिट्टी और पर्यावरण के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने के लिए किसानों में जागरूकता जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles