पानीपत इंडियन ऑयल रिफाइनरी में डीजल चोरी का खुलासा, ऑटोमेशन सिस्टम से छेड़छाड़; 5 के खिलाफ FIR

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो): पानीपत स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की रिफाइनरी के मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में हाई-स्पीड डीजल चोरी और ऑटोमेशन सिस्टम से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों और टैंक ट्रक स्टाफ ने मिलीभगत कर टैंकरों में तय मात्रा से अधिक डीजल भरकर लाखों रुपये के ईंधन की चोरी की।

आईओसीएल के महाप्रबंधक एस. श्रीनिवास की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और तकनीकी सिस्टम में अनधिकृत हस्तक्षेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रबंधन के अनुसार, टैंक लॉरी फिलिंग एरिया में जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने आईओसीएल के ऑटोमेशन सिस्टम के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की, ताकि तय मात्रा से अधिक डीजल भरने की प्रक्रिया सिस्टम में दर्ज न हो और चोरी का पता न चल सके।

एफआईआर में नामजद आरोपियों में जय कुमार, जसपाल सिंह, पंकज, प्रकाश और विक्रम शामिल हैं। इनमें तीन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, एक टैंक ट्रक चालक और एक हेल्पर शामिल हैं।

थाना सदर प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि आईओसीएल अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस डीजल चोरी में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles