Vinkmag ad

गुरुग्राम का बेटा रक्षित यादव बना सेना में अफसर दादा, पिता और 3 ताऊ के बाद अब छठी पीढ़ी देश सेवा के लिए है तैयार

Vinkmag ad

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : अशोक विहार फेज-3 के रक्षित यादव इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी (लेफ्टिनेंट) बन गए हैं। रक्षित की इस कामयाबी के साथ ही उनके परिवार की देश सेवा की परंपरा और आगे बढ़ गई है। रक्षित की इस उपलब्धि से परिजन व क्षेत्रवासी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रक्षित के पिता संदीप कुमार जोकि रेमाउंट वेटनरी कोर से रिटायर्ड सैनिक हैं और वर्तमान में पशुपालन विभाग में वीएलडीए के पद पर तैनात हैं ने बताया कि रक्षित की शुरुआती परवरिश और शिक्षा दिल्ली-एनसीआर के प्रतिष्ठित स्कूलों में हुई है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, शंकर विहार दिल्ली व एयरफोर्स स्कूल से तथा उच्च शिक्षा कर्नल सेंट्रल एकेडमी गुरुग्राम से हासिल की है। दादा, पिता और ताऊ को वर्दी में देखकर उसका लक्ष्य भी सेना में जाने का रहा और पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास कर ली। इसके बाद उन्होंने 3 साल तक एनडीए खडक़वासला (पुणे) में बेहद कठिन सैन्य ट्रेनिंग पूरी की। एनडीए के बाद वे 1 साल की एडवांस मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए आईएमए देहरादून गए। 4 साल की इस कड़ी तपस्या के बाद आखिरकार 13 जून को वह सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो गए। संदीप का कहना है कि उनके पिता सूरजभान, 3 बड़े भाई भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर चुके हैं। अब रक्षित सेना में अफसर बनकर देश की रक्षा करेंगे। रक्षित की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनकी माता सुमित्रा देवी काफी प्रसन्न हैं और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Read Previous

विधायक मुकेश शर्मा ने किया वार्ड-24 में ₹2.50 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ

Read Next

वायरल सच की खबर का हुआ असर, प्रशासन ने लिया संज्ञान सेक्टर-5 में HSVP की लगभग 7 एकड़ भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular