गैंगस्टर जसबीर फतेहाबाद जेल से घर आया, पिता की तेरहवीं में मिला परिवार

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रदेश में हिमांशु भाऊ गैंग से जुडक़र दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर जसबीर को गुरूवार को उसके पिता की तेहरवीं पर जिले के भूना क्षेत्र के गांव टिब्बी लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे जसबीर को सोनीपत जेल से पुलिस वाहन में लाया गया। इस दौरान भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गांव में काफी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। गांव टिब्बी के रहने वाले जसबीर के पिता कृष्ण जांगड़ा का पिछले दिनों निधन हो गया था। गुरुवार को उसके पिता की तेरहवीं थी। करीब घंटे तक जसबीर उर्फ जैकी अपने परिवार के बीच रहा।

यहां उसने अपनी मां गीता देवी और अन्य परिजनों से मुलाकात की। करीब एक घंटे बाद पुलिस उसे भूना थाना ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, साल 2017 में हिमांशु गैंग से जुडक़र जसबीर ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। जसबीर का परिवार बेहद साधारण है। उसने 12वीं के बाद कॉलेज में दाखिला लिया। इस दौरान वह गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने चला गया। वहां वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। उसे दिल्ली में लड़ाई-झगड़े के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उसके गैंगस्टर बनने के बाद उसके पिता ने उसे बेदखल कर दिया था। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर जसबीर के खिलाफ हिसार, रोहतक, गुरुग्राम जिलों में डकैती, हमले, लूटपाट, हत्या प्रयास व गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पिछले साल दिसंबर 2024 में रोहतक में जींद बाईपास के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में जसबीर घायल हो गया था। जसबीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी की जा चुकी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles