Vinkmag ad

हरियाणा के 70 एथलीट राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, एशियाई खेल 2026 के लिए लगाएंगे जोर

Vinkmag ad

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के 70 प्रतिभाशाली एथलीट आगामी 20वें एशियाई खेल 2026 में जगह बनाने के उद्देश्य से 24 से 28 जून तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 65वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा के 38 पुरुष और 32 महिला एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के अलावा निर्धारित क्वालीफाइंग मानक पूरा करने वाले एथलीटों को भी एशियाई खेलों का टिकट मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 100 मीटर दौड़ में हरियाणा की ओर से नुजरत, रोहित और प्रिंस पुरुष वर्ग में, जबकि तमन्ना, हिमाश्री राय और नैंसी महिला वर्ग में पदक की मजबूत दावेदार हैं। प्रदीप मलिक ने बताया कि फिलहाल हरियाणा दल में 35 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों के नाम भेजे गए हैं तथा 3 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ियों के नाम जल्द ही शामिल किए जाएंगे, जिसके बाद दल में कुल 70 खिलाड़ी होंगे।

इन जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व

हरियाणा दल में सबसे अधिक 12 खिलाड़ी सोनीपत से शामिल हैं। इसके अलावा भिवानी के 9, फतेहाबाद के 8, झज्जर, चरखी दादरी, हिसार, जींद और फरीदाबाद के 5-5 खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। वहीं रोहतक के 4, यमुनानगर और रेवाड़ी के 3-3, पानीपत के 2, जबकि पलवल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और महेंद्रगढ़ से 1-1 खिलाड़ी चयनित हुए हैं।

हरियाणा एथलेटिक्स संघ को उम्मीद है कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बड़ी संख्या में एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Read Previous

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

Read Next

बायजू में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular