Vinkmag ad

व्हाइट हाउस कार घुसाने की कोशिश: सुरक्षा द्वार पर घुसपैठ, आरोपी गिरफ्तार

Vinkmag ad

वाशिंगटन, वायरल सच (ब्यूरो) : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के पास एक सुरक्षा द्वार पर कार घुसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह वाकया मंगलवार रात का है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम में 17वीं और ई स्ट्रीट स्थित सुरक्षा द्वार पर हुई इस वारदात से सुरक्षा अधिकारी अचरज में हैं।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि मंगलवार रात व्हाइट हाउस के पास एक सुरक्षा द्वार पर कार घुसाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रात लगभग 10:37 बजे व्हाइट हाउस के दक्षिण-पश्चिम में 17वीं और ई स्ट्रीट स्थित एक सुरक्षा द्वार पर हुई।

सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने आरोपित व्यक्ति को बिना मौका गंवाए गिरफ्तार कर लिया।सीक्रेट सर्विस और मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने गाड़ी की जांच की। जांच में कार को सुरक्षित पाया। जाँच पूरी होने पर अतिरिक्त जानकारी दी जाएगी।”

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

Read Previous

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग खुला: छोटे वाहनों के लिए आवाजाही शुरू

Read Next

चित्रगुप्त पूजा और भाईदूज 2025: तिथि, पूजा विधि और महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular