प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर को सुबह वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को तेज, आरामदायक और विश्वस्तरीय रेल सेवा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, यात्रा समय में कमी आने से क्षेत्रीय गतिशीलता, पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी और वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट व खजुराहो जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।

इसी तरह लखनऊ–सहारनपुर ट्रेन लगभग 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करके हरिद्वार सहित उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत ट्रेन केवल 6 घंटे 40 मिनट में सफर तय कर इस मार्ग की सबसे तेज ट्रेन बनेगी, जिससे पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला जैसे शहरों को राष्ट्रीय राजधानी से तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा समय में दो घंटे से अधिक की कमी लाएगी और आईटी व वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ते हुए केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को प्रोत्साहन देगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles