Home Gurugram सुरक्षा की ढाल – जागरूक बेटियाँ, सशक्त महिलाएँ – गुरुग्राम पुलिस का...

सुरक्षा की ढाल – जागरूक बेटियाँ, सशक्त महिलाएँ – गुरुग्राम पुलिस का प्रयास।

0
महिला सुरक्षा कार्यशाला गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम, वायरल सच (मनप्रीत कौर) : महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर पुलिस विभाग लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसी क्रम में भांगरोला स्थित विद्यापीठ स्कूल में आज महिलाओं और छात्राओं के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता श्रीमती संगीता दास ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के सरल और उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने महिलाओं के सामने आने वाले विभिन्न अपराधों—वॉयूरिज़्म, कैट-कॉलिंग, स्टॉकिंग, घरेलू हिंसा, सार्वजनिक परिवहन में असुरक्षा—पर प्रकाश डालते हुए सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए एक कविता भी सुनाई तथा सभी को 112 इंडिया ऐप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने की सलाह दी।

इस अवसर पर एएसआई ज्योति एवं उनकी टीम ने पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा और त्वरित सहायता प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएँ सफर के दौरान इस सुविधा का उपयोग कर अपनी लोकेशन परिवार और पुलिस के साथ साझा कर सकती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित होती है।

विद्यालय प्रबंधन से श्री रवि सर एवं श्री विवेक सर ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं और अभिभावकों को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि समाज की हर बेटी और महिला स्वयं को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त महसूस करे। इस तरह की पहल आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version