Home Delhi NCR उपराष्ट्रपति चुनाव पर रिजिजू का कटाक्ष, इंडी पर तंज

उपराष्ट्रपति चुनाव पर रिजिजू का कटाक्ष, इंडी पर तंज

0
उपराष्ट्रपति चुनाव रिजिजू कटाक्ष

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद इंडी गठबंधन पर कटाक्ष किया है। रिजिजू ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया, “उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में ‘अंतरात्मा’ से वोट देने वाले इंडी गठबंधन के कुछ सांसदों का विशेष धन्यवाद। एनडीए और हमारे सभी मित्र सांसद एकजुट रहे। एक विनम्र, कुशल व्यक्ति और एक सच्चे देशभक्त को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुनने पर सभी को बधाई।”

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन विजयी हुए। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। हालांकि इंडी गठबंधन का दावा था कि उसके पक्ष में 315 सांसद थे।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि इंडी ब्लॉक के उम्मीदवार को कुल मतों से 15 कम वोट मिले। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुआ और इंडी गठबंधन को अपनी संख्या से 15 वोट कम मिले। इंडी गठबंधन के नेताओं ने अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने का अभियान चलाया था। बदले में उन्हें यह मिला।”

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version