Traffic Police ने 102 चालान लंबित मिलने पर दो बाइकें जब्त, 5.55 लाख रुपये का जुर्माना बकाया

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): गुरुग्राम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ Traffic Police ने सख्ती की है। जांच के दौरान 102 चालान लंबित मिलने पर दो बाइकों को जब्त किया गया। दोनों वाहनों पर कुल 5,55,100 रुपये का जुर्माना बकाया था। Traffic Police ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पहली बाइक पर 61 चालान, 2.19 लाख रुपये बकाया

सेक्टर-12 जोनल ऑफिसर (जेडओ) एएसआई मंजू अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया गया। चालक से वाहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर पाया।

इसके बाद बाइक की जांच की गई तो उसके खिलाफ 61 चालान लंबित मिले। इन चालानों पर कुल 2,19,500 रुपये का जुर्माना बकाया था। इसके बाद Traffic Police ने बाइक को जब्त कर लिया।

दूसरी बाइक पर 41 चालान, 3.35 लाख रुपये का जुर्माना

इसी तरह सिकंदरपुर पावर हाउस जोन में जेडओ एएसआई कंवल सिंह ने एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया। जांच में बाइक के खिलाफ 41 चालान लंबित पाए गए। इनकी कुल जुर्माना राशि 3,35,600 रुपये थी।

Traffic Police ने इस बाइक को भी जब्त कर लिया। दोनों मामलों में कुल 102 लंबित चालानों पर 5,55,100 रुपये का जुर्माना बकाया मिला।

गलत दिशा में वाहन चलाने पर 23,068 चालान

Traffic Police ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस उल्लंघन के मामले में Traffic Police की ओर से 23,068 चालान काटे गए हैं। Traffic Police लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles