क्या TikTok भारत में फिर से चालू हो गया? जानिए लॉग-इन और वीडियो स्टेटस

नई दिल्‍ली, वायरल सच (ब्यूरो) : हाल ही में कई यूजर्स ने यह देखा कि भारत में बैन किए गए ऐप्स जैसे TikTok, AliExpress और Shein की वेबसाइट्स आंशिक रूप से ऐक्सेस हो रही हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा चर्चा टिकटॉक को लेकर हो रही है, क्‍योंकि इसकी वेबसाइट (https://www.tiktok.com) अब भारत में खुल रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्‍या यूजर्स अब TikTok पर लॉग-इन कर सकते हैं या वीडियो देख सकते हैं? आइए जानते हैं इसकी सच्‍चाई।

वेबसाइट का होमपेज खुल रहा है, लेकिन…

TikTok की वेबसाइट को भारत में ब्राउज़र पर खोलकर जांचा। वेबसाइट का होमपेज और About Us पेज (https://www.tiktok.com/about?lang=en-GB
) सही से खुल रहा है। इस पेज पर ‘न्यूज़रूम’, ‘करियर’, और ‘कॉन्टैक्ट’ जैसे सेक्शन भी मौजूद हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ ‘Contact’ टैब ही ऐक्सेस हो रहा है, जोकि यूजर्स को TikTok के हेल्प सेंटर पर रीडायरेक्ट करता है।

लॉग-इन पेज खुलता है लेकिन काम नहीं करता

जब हमने TikTok के लॉग-इन पेज को ओपन किया तो वह पेज ब्राउज़र में खुल जरूर गया और लॉग-इन प्रोसेस शुरू भी होती है। लेकिन आखिरी स्टेप पर जाकर लॉग-इन नहीं हो पाता।

इस पेज पर साफ तौर पर एक संदेश दिखाई देता है:

"29 जून, 2020 को भारत सरकार ने TikTok समेत 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया। हम भारत सरकार के निर्देशों का पालन करने की प्रक्रिया में हैं और इस मुद्दे को बेहतर ढंग से समझने और आगे की कार्रवाई के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

इसका मतलब यह है कि कोई भी भारतीय यूजर फिलहाल TikTok पर ना तो लॉग-इन कर सकता है और ना ही नया अकाउंट बना सकता है।

क्‍या ट्रेंडिंग वीडियोज देख सकते हैं?

हमने गूगल सर्च के जरिए TikTok के Trending Videos या ‘For You’ पेज तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन जब हम इस लिंक पर गए – https://www.tiktok.com/notfound
– तो यह पेज “Not Found” दिखा रहा था। यानी न ही ट्रेंडिंग वीडियोज उपलब्ध हैं और न ही फीड देखा जा सकता है।

TikTok अभी भी भारत में पूरी तरह बैन

टिकटॉक ऐप को भारत सरकार ने 29 जून 2020 को सुरक्षा कारणों से बैन किया था। यह बैन अब भी प्रभावी है। भले ही वेबसाइट का होमपेज या कुछ सेक्शन भारत में खुल रहे हों, लेकिन TikTok की कोई भी वीडियो सर्विस, लॉग-इन या अकाउंट क्रिएशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles