तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका: 10 मजदूरों की मौत

तेलंगाना, वायरल सच (ब्यूरो) : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 10 मजदूरों की जान चली गई और 26 अन्य घायल हो गए हैं। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह करीब 9:30 बजे हुआ।

रिएक्टर यूनिट में केमिकल रिएक्शन से विस्फोट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि मजदूर कई मीटर दूर जाकर गिरे। फैक्ट्री के रिएक्टर यूनिट में अचानक तेज केमिकल रिएक्शन के कारण विस्फोट हुआ, जिससे यूनिट पूरी तरह तबाह हो गई। अभी भी मलबे के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, राहत-बचाव में लगीं कई एजेंसियां

IG वी. सत्यनारायण के मुताबिक,

“अब तक 8 मौतों की पुष्टि हुई है। 6 शव घटनास्थल से बरामद हुए हैं और 2 मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।”

NDRF, SDRF, DRF और फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां राहत कार्य में लगी हुई हैं। दो फायर रोबोट और डिजास्टर रिस्पॉन्स यूनिट भी मौके पर मौजूद हैं।

श्रमिकों में बहुमत बाहरी राज्यों से

एक कर्मचारी ने बताया कि फैक्ट्री में मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बंगाल से आए श्रमिक काम कर रहे थे। एक शिफ्ट में 60 से ज्यादा मजदूर और 40 अन्य कर्मचारी फैक्ट्री में कार्यरत रहते हैं।

वैश्विक स्तर पर एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी

सिगाची इंडस्ट्रीज फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाला माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बनाती है। यह एक गंधरहित, स्वादहीन सफेद पाउडर होता है जिसका इस्तेमाल दवा और कॉस्मेटिक उत्पादों में होता है। कंपनी के उत्पाद 65 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट होते हैं।

शेयर बाजार पर भी दिखा असर

फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद Bombay Stock Exchange में सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर में 9.89% की गिरावट दर्ज की गई। शेयर का मूल्य गिरकर ₹49.72 प्रति शेयर रह गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles