Delhi NCR

रिलायंस फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी

नई दिल्‍ली, वायरल सच (ब्यूरो) : उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 2025 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। आरआईएल ने पिछले चार वर्षों में 67 पायदान की छलांग लगाई है।

फॉर्च्यून ग्लोबल की बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज नवीनतम सूची में 88वें स्थार पर है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची 31 मार्च 2025 को या उससे पहले समाप्त हुए वित्त वर्षों के लिए कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों को रैंक करती है। इस साल फॉर्च्यून की ग्लोबल 500 सूची में भारत की नौ कंपनियां शामिल हैं। इनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम 95वें स्थान पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में शामिल होने का 22वां साल है, जो भारत की किसी भी अन्य निजी क्षेत्र की कंपनी की तुलना में काफी लंबा है।

फॉर्च्यून ग्लोबल ने तेल से लेकर दूरसंचार और खुदरा क्षेत्र की इस कंपनी को नवीनतम सूची में 88वें स्थान पर रखा गया है, जो 2024 में 86वें स्थान से नीचे है। हालांकि, कंपनी ने पिछले चार वर्षों में 67 स्थानों की भारी बढ़त हासिल की है, जो 2021 में 155वें स्थान पर थी। इस तरह कंपनी ने पिछले चार साल में 67 पायदान की छलांग लगाई है।

उल्‍लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1,071,174 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च समेकित सकल राजस्व दर्ज किया है। ये साल-दर-साल 7.1 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही 183,422 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए हासिल किया है, जो साल-दर-साल 2.9 फीसदी अधिक है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

धिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Translate »