गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने किया स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक से स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और समाज की मजबूत नींव होती है, क्योंकि यदि हमारी बेटियां और माताएं स्वस्थ होंगी तो पूरा राष्ट्र सशक्त बनेगा। यह अभियान सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा के मंत्र को सार्थक करता है और इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना गया।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आजकल देश में स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि लोग अधिक स्वस्थ हो रहे हैं। पहले इंसान की औसत आयु लगभग 35 वर्ष ही होती थी, लेकिन समय के साथ इसमें वृद्धि हुई है। आज 75 वर्ष का व्यक्ति भी जवान और सक्रिय दिखाई देता है। हमारे युवा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। पहले जहां गिने-चुने मेडल आते थे, वहीं अब मानसिक और शारीरिक हर क्षेत्र में हमारे खिलाड़ी परचम लहरा रहे हैं। हरियाणा की धरती का खानपान, विशेषकर दूध-दही की परंपरा, शरीर को ताक़त और ऊर्जा प्रदान करता है।

माताएं इसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाती रही हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह अभियान सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ होकर यह दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती तक लगातार चलेगा। इस अवधि में गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों को नि:शुल्क जांच और परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव के लिए विशेष परामर्श सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।

यहां पर स्वास्थ्य जांच और उपचार की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच की व्यवस्था की गई। शिविर में केवल जांच और इलाज ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles