Home Haryana सोनीपत के गोपालपुर में तालाब में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

सोनीपत के गोपालपुर में तालाब में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

0
सोनीपत तालाब शव जांच

सोनीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में शनिवार सुबह तालाब में 50 वर्षीय राजेश का शव तैरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल, खरखौदा भेजा और जांच शुरू की।परिजनों के अनुसार, राजेश शुक्रवार शाम से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने आज सुबह जब तालाब में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह संदेह गहराया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या भी हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।खरखौदा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए सीएफएसएल टीम को बुलाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और सच्चाई सामने लाने के हर प्रयास किए जा रहे हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version