Home Haryana सोनीपत जिले में 102 स्कूल वाहनों के किए चालान

सोनीपत जिले में 102 स्कूल वाहनों के किए चालान

0
सोनीपत में स्कूल वाहनों का चालान और सुरक्षा जांच

सोनीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : सोनीपत पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 3 से 10 नवम्बर 2025 तक सुरक्षित स्कूल वाहन अभियान चलाया। इस दौरान जिलेभर में 102 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने सभी स्कूल बसों, वैनों और अन्य परिवहन वाहनों की सघन जांच की। पुलिस ने बसों की फिटनेस, ओवरलोडिंग, फायर सिलेंडर, स्पीड नियंत्रक यंत्र, आपातकालीन निकास जैसी सुरक्षा सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

साथ ही, चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, यूनिफॉर्म और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की भी जांच की गई। पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूल बस संचालकों और स्कूल प्रबंधन को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में एसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक पुलिस इकाइयों और सभी थाना प्रभारियों की टीमें सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

यह प्रयास पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में चलाया गया। राज्य स्तर पर हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) द्वारा जारी निर्देशों के बाद यह अभियान प्रारंभ किया गया था। पुलिस का लक्ष्य बच्चों के दैनिक आवागमन को पूरी तरह सुरक्षित बनाना और स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदारी का बोध कराना है ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version