सोनीपत: गाड़ी हटाने के विवाद में स्कूल ट्रांसपोर्ट इंचार्ज पर हमला

सोनीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : सोनीपत जिले में निजी स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज पर हमला कर घायल कर दिया है। गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने स्कूल इंचार्ज को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दिपालपुर निवासी बिजेंद्र गोल्डन हैरियर स्कूल में ट्रांसपोर्ट इंचार्ज हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल बस चालक विनोद 30 अक्टूबर को गांव जखौली से बच्चों को लेने गया था। वहां चौहान जोशी मोहल्ले में एक कार खड़ी थी।

जब चालक ने कार हटाने के लिए कहा तो कार मालिक सागर ने उससे हाथापाई कर दी। इस घटना के बाद चालक ने वहां जाने से इंकार कर दिया। बिजेंद्र ने बताया कि अगले दिन 31 अक्टूबर को वे स्वयं चालक विनोद के साथ चौहान जोशी पहुंचे ताकि बातचीत से मामला सुलझाया जा सके। वहां सागर की माता मिलीं, तभी सागर अंदर से बाहर आया और उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया। जिससे बिजेंद्र के नाक पर गंभीर चोट आई।

सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। थाना बहालगढ़ पुलिस ने अस्पताल में भर्ती बिजेंद्र का बयान दर्ज किया। चिकित्सक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शनिवार को सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अनिल को सौंपी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles