सीवान, वायरल सच (ब्यूरो) : सीवान पीएम मोदी रैली में आज अद्वितीय जनसैलाब देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बिहार के सीवान पहुंचे तो सड़कें समर्थकों से भर चुकी थीं। सीवान पीएम मोदी रैली के लिए सुबह से ही लोग जुटने लगे थे और देखते ही देखते पंडाल पूरी तरह पैक हो गया।
पीएम मोदी ने बिहार को दी 5736 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान 5736 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात बिहार को दी। इनमें पीएम आवास योजना के तहत 53,666 लाभार्थियों को पहली किस्त का ट्रांसफर और 6,684 शहरी गरीबों को मकानों की चाबी सौंपना शामिल रहा। इसके साथ ही पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई गई।
रैली में महिलाओं और युवाओं की भी भारी भागीदारी
सुबह से ही सड़क पर भाजपा समर्थकों की कतारें देखी गईं। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचीं। ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारों के साथ युवा और बुजुर्ग सभी कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते दिखे।
सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। 500 से अधिक दंडाधिकारी, सैकड़ों पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल तैनात रहे। क्षेत्र को नो-ड्रोन और रेड जोन घोषित किया गया था।
मौसम भी रहा मेहरबान
गर्मी से राहत भरे मौसम ने समर्थकों का साथ दिया। इससे पंडाल में मौजूद लोग बिना परेशानी के पीएम मोदी का भाषण सुनते रहे।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
