Home Haryana सिरसा में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 चोरी की...

सिरसा में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 चोरी की वारदातों का खुलासा

0

सिरसा, वायरल सच (ब्यूरो): सिरसा पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शहर सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की 11 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह, जगपाल, बलविंदर सिंह, वीरेंद्र कुमार, योगेश और योगराज के रूप में हुई है।

मामले की शुरुआत ढाणी बिलासपुर निवासी दर्शन कुमार की शिकायत से हुई, जिन्होंने बताया कि परिवार सहित रिश्तेदारी से लौटने पर उनके घर के ताले टूटे मिले। चोर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर सदर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी योगराज ने जिले में चोरी की 11 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। वहीं बलविंदर सिंह और वीरेंद्र कुमार के खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़े के एक-एक मामले दर्ज पाए गए हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त और चोरीशुदा मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी तथा दो गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version