Home Haryana सिरसा का ड्रग माफिया हुआ बेनकाब, 70 लाख की हेरोइन पकड़ी गई

सिरसा का ड्रग माफिया हुआ बेनकाब, 70 लाख की हेरोइन पकड़ी गई

0
सिरसा हेरोइन बरामदगी

सिरसा, वायरल सच (ब्यूरो) : स्थानीय पुलिस ने करीब 70 लाख रूपए की 706 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को सिरसा जिले के गांव कागदाना क्षेत्र गिरफ्तार कर लिया है। नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए सप्लायर आरोपी की पहचान औमप्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र मोहन लाल वासी बारु थाना राशमी जिला चितौडगढ़ (राजस्थान)के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि 28 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने कागदाना क्षेत्र से एक अन्य आरोपी कृष्ण लाल उर्फ किनो पुत्र रामस्वरुप निवासी छतरियां के कब्जे से 706 ग्राम हेरोइन बरामद कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन औमप्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र मोहन लाल वासी बारु थाना राशमी जिला चितौडगढ (राजस्थान) से लेकर आया थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच के दौरान थाना नाथुसरी चौपटा की कागदाना पुलिस चौकी ने सप्लायर आरोपी को कागदाना क्षेत्र से काबू कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ की जाएगी और पूछताछ में जो भी व्यक्ति नशा तस्करी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित युवक काबू

पुलिस ने सिरसा जिले के गांव झोरडऩाली क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान दारा सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव झोरडऩाली के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव झोरडऩाली की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सामने से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर अचानक वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version