Home Haryana सिरसा: फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी करने वाला पंजाब से गिरफ्तार

सिरसा: फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी करने वाला पंजाब से गिरफ्तार

0
पंजाब से गिरफ्तार सिरसा के आरोपी ने फर्जी कंपनी से लाखों की ठगी की

सिरसा, वायरल सच (ब्यूरो) : स्थानीय पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पंजाब के डेरा बस्सी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरविंदा कुमार सिन्हा निवासी राजौली बिहार हाल निवासी डेरा बस्सी पंजाब के रूप में हुई है। शहर थाना प्रबंधक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि सिरसा के विरेन्द्र कुमार गगनेजा ने पुलिस थाने में शिकायत दी कि कुछ आरोपयों ने कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर उसे झांसा देकर करीब 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी की।

आरोपी लोगों से नकद व ऑनलाइन भुगतान लेकर फर्जी बिल, फर्म व कागजात तैयार करते थे और सामान सप्लाई करने के नाम पर राशि हड़प लेते थे। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी अरविंदा कुमार सिन्हा काे काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिरसा, बठिंडा और अन्य स्थानों पर कई लोगों को फर्जी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बनाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर ठगी की राशि व दस्तावेजों की बरामदगी की जाएगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने हेरोइन तस्करी में वांछित आरोपी लखविंद्र सिंह निवासी बालासर सिरसा को गिरफ्तार किया है। रानियां थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपी हेरोइन तस्करी मामले में वांछित था। पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version