Home Haryana श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल: नेशनल हाइवे और मेट्रो से जुड़ेगा

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल: नेशनल हाइवे और मेट्रो से जुड़ेगा

0
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : पलवल जिेले के गांव दुधौला में स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को सप्तम स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में मंत्री का ढोल-नगाड़ों और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि रणबीर गंगवा ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय को जल्द ही दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे से जोड़ने और मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी घोषणा की। उन्होंने कहा कि “यह विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना का परिणाम है। राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में यह शीर्ष पर है, इसलिए इसके विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मंत्री गंगवा ने उषा सिलाई स्कूल द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार और कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, वहीं दुधौला गांव की ओर से सरपंच सुनील कुमार ने पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय ने 8 इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इनमें डाइकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया, फरीदाबाद लिट्रेरी एंड कल्चर सेंटर, वेटस्टोन इंटरनेशनल नेटवर्किंग, ट्यूटोरियल्स पॉइंट, मोल्क लैब्स, जीनट्री ई-बायोलैब, एटलस हॉस्पिटल्स और यथार्थ हॉस्पिटल्स शामिल रहे। एमओयू कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा ने मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हस्ताक्षरित किए।

अपने संबोधन में मंत्री गंगवा ने कहा कि “हमें नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले युवा तैयार करने हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय इस दिशा में देश का अग्रदूत है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलगुरु एवं मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. राज नेहरू ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने अपने लक्ष्यों से बढ़कर परिणाम दिए हैं और आने वाला समय इसे और ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version