200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

शिमला, वायरल सच (ब्यूरो) : जिला शिमला के उपमंडल चौपाल में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा झिकनीपुल के पास उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 31 अक्तूबर की रात एक काली ऑल्टो कार (नंबर HP08A-0411) झिकनीपुल की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी। झिकनीपुल से करीब 100 मीटर पहले चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से फिसलकर लगभग 200 मीटर नीचे ढलान में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में कार चालक हेमंत कुमार पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सिंह, निवासी बमटा, तहसील चौपाल, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना चौपाल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल भेज दिया है। हादसे को लेकर थाना चौपाल में धारा 281 और 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी चौपाल सुशांत ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles