Home Haryana पलवल : शराब पीकर वाहन चलाया तो खैर नहीं, अक्टूबर में 338...

पलवल : शराब पीकर वाहन चलाया तो खैर नहीं, अक्टूबर में 338 चालक धरे

0
पलवल में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 338 चालकों पर कार्रवाई!

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : ट्रैफिक अनुशासन को बनाए रखने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पलवल पुलिस ने अक्टूबर माह के दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, आईपीएस के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान पूरे जिले में चलाया गया, जिसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने, बुलेट पर पटाखे छोड़ने और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिला पुलिस के अनुसार, अक्टूबर 2025 में कुल दस हजार 920 वाहनों के चालान किए गए और 146 वाहन इंपाउंड किए गए। पुलिस ने इस दौरान दो करोड़ बीस लाख नौ हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला।

इस कार्रवाई से जहां ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के लिए यह सख्त चेतावनी साबित हुई है कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है।

जिला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, अभियान के दौरान 338 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए।

इसके अलावा गलत लाइन चलने पर 5,438, ट्रिपल राइडिंग में 1,840, गलत पार्किंग पर 541, बुलेट पर पटाखा लगाने वाले 13, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के 149, ओवर स्पीड पर 662, बिना नंबर प्लेट के 524 और बिना हेलमेट चलाने वालों के 1,345 चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि जिला पुलिस लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नागरिकों को जिम्मेदार बनकर गाड़ी चलानी चाहिए और कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी कि बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ने जैसी हरकतें खतरनाक और दंडनीय हैं। वर्तमान में इस पर चालान की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन भविष्य में ऐसे मामलों में मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version