Home Haryana जींद : शहीद हवा सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला पर परिजनों ने जड़ा...

जींद : शहीद हवा सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला पर परिजनों ने जड़ा ताला

0
शहीद हवा सिंह स्कूल जींद पर ताला

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : विश्वकर्मा कालोनी स्थित शहीद हवा सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला पर मंगलवार को अभिभावकों ने ताला जड़ दिया। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल में बच्चों का ठीक से ख्याल नही रखा जाता है और न ही कोई सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। ताला जडऩे की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।

यहां गुस्साए अभिवावकों ने कहा कि स्कूल में पहली से पांचवी तक 131 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए स्कूल के छप्पर में दो कूलर रखे गए थे, उन्हें भी अध्यापक उठाकर घर ले गए। बच्चों को मिड-डे मील भी पूरा नही दिया जा रहा है। खेलते समय छात्रों को चोट लग जाती है तो परिजनों को बताया नही जाता। स्कूल में पढ़ाई भी अच्छे से नही करवाई जा रही है। स्कूल में सुविधा के नाम पर कुछ नही है। दो कमरों तथा छप्पर के नीचे स्कूल को चलाया जा रहा है। जिसमें स्कूल स्टाफ का अभिभावकों को लेकर व्यवहार ठीक नही है।

अभिभावकों ने स्कूल को दो शिफ्टों में चलाने की मांग की। स्कूल पर ताला जडऩे सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल मौके पर पहुंचे और अभिभावकों को समझा बुझा कर गेट से ताला खुलवाया। खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने बताया कि अभिभावकों को जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दे स्कूल से ताला खुलवा दिया गया है। स्कूल के दो कमरे तथा एक बरामदा है। स्कूल में 131 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल को दो शिफ्टों में चलाने की मांग की है। संबंधित अध्यापकों को आवश्क दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक कोई समस्या है तो अधिकारियों को अवश्य अवगत करवाएं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version