Home India आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण...

आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को

0

रायपुर, वायरल सच (हि.स.): स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की आकाशवाणी द्वारा ली गई विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण शुक्रवार, 26 जून 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से 10:25 बजे तक प्रसारित होगा।

कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण प्रादेशिक समाचार एकांश, आकाशवाणी रायपुर द्वारा किया गया है। यह कार्यक्रम अपलिंक पर उपलब्ध रहेगा तथा इसका प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों द्वारा रिले किया जाएगा, जिससे प्रदेशभर के श्रोता मंत्री यादव के विचारों एवं विभागीय गतिविधियों से अवगत हो सकेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version