Home World रूस और यूक्रेन के आसमान पर गरजे ड्रोन और मिसाइल, नागरिकों की...

रूस और यूक्रेन के आसमान पर गरजे ड्रोन और मिसाइल, नागरिकों की नींद हराम

0
रूस यूक्रेन ड्रोन मिसाइल हमला

कीव/मॉस्को, वायरल सच (ब्यूरो) : रूस यूक्रेन हमला एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक दोनों देशों ने मिसाइल और ड्रोन से एक-दूसरे पर भीषण वार किए। रूस ने 450 से अधिक हमले किए, जबकि यूक्रेन ने भी हवाई अड्डों और रेल नेटवर्क को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की।

रूस का बड़ा हमला
रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में कीव समेत प्रमुख शहरों को टारगेट किया गया। कीव की वायुसेना ने बताया कि 23 मिसाइलें तीन अलग-अलग स्थानों पर गिरीं, जिससे 12 इलाकों में मलबा फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नागरिकों की मौत और 16 लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, “रूस का यह आतंकवादी चेहरा अब और सहन नहीं किया जा सकता। कीव में एक किंडरगार्टन, आवासीय इमारतें और सुपरमार्केट तक चपेट में आ गए हैं।” कई नागरिकों को लुकियानिवस्का मेट्रो स्टेशन में शरण लेनी पड़ी।

यूक्रेन का पलटवार
यूक्रेनी सेना ने भी इसका जवाब देते हुए ड्रोन हमलों के जरिए रूस के हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को, कुर्स्क, रोस्तोव, ब्रांस्क, तुला और लिपेत्स्क जैसे इलाकों में 49 ड्रोन मार गिराए गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि 19 से 21 जुलाई के बीच 67 से अधिक यूएवी नष्ट किए गए।

हवाई सेवाएं प्रभावित
यूक्रेनी ड्रोन हमलों के चलते मॉस्को के चार बड़े हवाई अड्डों—शेरेमेत्येवो, वनुकोवो, डोमोडेडोवो और जुकोवस्की—का परिचालन प्रभावित हुआ। 21 जुलाई तक इन हवाई अड्डों से 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित की गईं।

केवल शेरेमेत्येवो एयरपोर्ट ने सोमवार को 170 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। वहीं, कामेनोलोम्नी स्टेशन पर ड्रोन का मलबा गिरने से 26 यात्री ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version