राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गुरुग्राम में हुआ भव्य भंडारा आयोजन, समाजसेवा और राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम -बोध राज सीकरी

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता बोध राज सीकरी ने अपने और पंजाबी बिरादरी महासंगठन ने अपने सहयोगियों ( भारत भूषण नरूला, जगदीश बंसल, राजेश बंसल और अजय भार्गव ) के साथ मिलकर छह स्थानों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस आयोजन में पंजाबी बिरादरी महा संगठन की टीम का विशेष सहयोग रहा, जिसकी अगुवाई संगठन के प्रधान श्री ओम प्रकाश कथूरिया और वरिष्ठ उपप्रधान श्री प्रमोद सलूजा ने की। पूरे आयोजन में शहरवासियों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली, और लगभग सात हज़ार से अधिक* लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में एकता, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाना था।

जैसा कि सर्वविदित है, विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूरी की। संघ ने इस अवसर पर पाँच महत्वपूर्ण जीवन संदेश दिए — स्वयं का बोध, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी अपनाना । आरएसएस का इतिहास केवल संगठन का नहीं, बल्कि उन लाखों स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा का भी है जिन्होंने राष्ट्र के विकास, चरित्र निर्माण और संस्कार आधारित समाज निर्माण में अपना योगदान दिया है। इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए गुरुग्राम में यह भंडारा श्रृंखला आयोजित की गई।

• पहला आयोजन — गंगागिरी कुटिया, बसई रोड, गुरुग्राम
श्रृंखला का पहला भंडारा गंगागिरी कुटिया, बसई रोड पर आयोजित हुआ, जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के प्रांत संघचालक श्री प्रताप जी ने किया । उनके साथ श्री प्रमोद सलूजा, गजेंद्र गोसाई, रमेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील चावला, हरीश शर्मा, गौरी शंकर आदि और मंदिर समिति के सभी सदस्य सेवा में तत्पर रहे। यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण से लेकर सफाई तक की जिम्मेदारी निष्ठा से निभाई।

दूसरा आयोजन — सुशांत लोक व्यापार केंद्र के समीप, गुरुग्राम

दूसरा भंडारा सुशांत लोक व्यापार केंद्र, गुरुग्राम के पास आयोजित हुआ, जिसकी अगुवाई स्वयं बोध राज सीकरी ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, कुलदीप यादव, अनिल आरती यादव, दीपक वर्मा, विष्णु खन्ना, श्रीमती पूनम भटनागर, श्रीमती शालू वर्मा, विनोद वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ओम प्रकाश कथूरिया और प्रमोद सलूजा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बना दिया।
समाजसेवी सुरेश सीकरी, सोनिया सचदेवा, मीनू छाबड़ा, राजीव छाबड़ा, मोहित वत्स, सुभाष सचदेवा, दीपक भाटिया, पूनम सचदेवा, राजेश सचदेवा, अजय भार्गव, वीणा बंसल और आशिमा भार्गव ने अपनी सेवाएं दीं। भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे आयोजन को विशेष ऊर्जा मिली।

तीसरा आयोजन — गीता भवन, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम

तीसरा भंडारा गीता भवन, न्यू कॉलोनी में हुआ। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय श्री सनातन धर्म के अध्यक्ष श्री सुरिंदर खुल्लर, डॉ. अशोक दिवाकर, श्री रामलाल ग्रोवर, श्री गजेन्द्र गोसाईं, श्री हेमंत मोंगिया, श्री रमेश कामरा, श्री किशोरी लाल डुडेजा, डॉ. परमेश्वर अरोड़ा, श्री अशोक आर्य, श्रीमती ज्योत्सना बजाज, श्री सतपाल नासा, श्री उमेश ग्रोवर सहित अनेक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संघ की ओर से डॉ. अशोक दिवाकर ने इस अवसर पर विशेष रूप से भाग लिया और संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

•चौथा आयोजन — शक्ति पीठ मंदिर, सेक्टर-41, गुरुग्राम
शक्ति पीठ मंदिर, सेक्टर-41 में आयोजित चौथे भंडारे का संचालन श्री दमन दीवान और उनकी आर. डब्ल्यू, ए. की युवा टीम ने किया। इस मौके पर मेयर श्रीमती राज रानी मल्होत्रा और उनके पति श्री तिलक राज मल्होत्रा ने प्रसाद वितरण में निरंतर 2 घंटे भाग लिया और कार्यकर्म की शोभा बढ़ाया । उपासना सचदेवा, सौरभ सचदेव, प्रेम कथूरिया, युधिष्ठिर अल्मादी, राकेश गोसाई सहित युवाओं ने पूरे उत्साह से आयोजन को सफल बनाया।

पांचवाँ आयोजन — माता चिंतपूर्णी मंदिर, सेक्टर-6, गुरुग्राम
पांचवां भंडारा माता चिंतपूर्णी मंदिर, सेक्टर-6 में हुआ, जहाँ संघ का महानगर संघचालक जगदीश ग्रोवर जी, बंधु जी, सतीश वर्मा, रजिंदर बजाज, रमेश मुंजाल, धर्मेंद्र बजाज, प्रीतम वर्मा, गणेश और श्रीमती गीता ने सेवाएं दीं। श्रद्धालुओं ने यहाँ भक्ति और अनुशासन के वातावरण में प्रसाद ग्रहण किया।

छठा आयोजन — जी.ए.वी. इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-7, गुरुग्राम
श्रृंखला का अंतिम भंडारा जी.ए.वी. इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-7 में हुआ। यहाँ का आयोजन कार्य महानगर संघ चालक श्री जगदीश ग्रोवर जी डॉ. अशोक दिवाकर और श्रीमती रचना बजाज ने किया। विद्यालय अध्यक्ष प्रदीप कौशिक जी का विशेष सहयोग रहा । यह कार्यक्रम बौद्धिक था । यहाँ पर श्री सुरेन्द्र खुल्लर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही । विद्यालय स्कूल परिसर में सैकड़ों लोग एकत्र हुए और पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति की भावना व्याप्त रही।
इन सभी आयोजनों में शहर के अलग-अलग वर्गों से लोगों ने हिस्सा लिया — व्यापारी, सामाजिक संगठन, महिलाएं और युवा — सबने मिलकर एक अद्भुत उदाहरण पेश किया। पूरा शहर पथ संचलन के कारण भगवा ध्वजों से सजा हुआ था। वातावरण में देशभक्ति और अनुशासन का संदेश गूंज रहा था।
यह आयोजन केवल भंडारा नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण, राष्ट्र के प्रति निष्ठा और एकजुटता की मिसाल बन गया। बोध राज सीकरी और उनकी टीम का यह प्रयास गुरुग्राम में सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरणास्रोत बन गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles