रोहतक में तनिष्का गोलीकांड के मुख्य आरोपी समेत पांच मुठभेड़ के बाद काबू

रोहतक, वायरल सच (ब्यूरो) : रोहतक पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हुआ है। जिसका इलाज करवाया जा रहा है। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के सीआईए-1 रोहतक की टीम थाना सदर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान जासिया-धामड़ रोड पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार देखी, जिसमें पांच युवक सवार थे। पुलिस को देखकर कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी साहिल पुत्र दयावान निवासी खेड़ी सांपला के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके पर ही सभी 5 आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, एक तलवार, तीन डंडे और एक बलेनो कार बरामद की है।

rohtak

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए पांच में से तीन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इन पर हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र दयावान, निवासी खेड़ी सांपला, प्रवीण पुत्र रणधीर, निवासी सांपला, गौरव शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 13 सांपला, मोहित उर्फ काला पुत्र मोनू, निवासी खेड़ी सांपला, सनी उर्फ चमरा पुत्र अनिल कुमार, निवासी देव कॉलोनी सांपला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी अक्षय निवासी झज्जर (जो वर्तमान में विदेश में है) और नरेश उर्फ सेठी निवासी सिलानी (इस समय जेल में बंद) के इशारे पर काम कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों को एक व्यापारी की कपड़ों की दुकान पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि घायल आरोपी साहिल ने 2021 में गांव भाली से डोली से उतार कर तनिष्का को मारी थी गोली थी। पुलिस अधीक्षक, रोहतक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज सुबह सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह की सूचना मिली कि कुछ युवक हथियारों सहित घूम रहे है। सीआईए-एक स्टाफ प्रभारी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एसआई सत्यवान के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम गठित कर रवाना किया।

आज सुबह के समय करीब 5 बजे सीआईए-1 स्टाफ की टीम जसिया से धामड रोड के पास गश्त कर रही थी उसी दौराने कार मे सवार 5 युवक संदिग्ध दिखाई दिये। सीआईए-1 स्टाफ की टीम कार के पास पहुची तो युवको ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। युवको ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फॉयर किये। पुलिस टीम ने अपना बचाव किया। पुलिस टीम ने बहादुरी व तत्परता से कार्यवाही करते हुए युवको पर आत्मरक्षा मे फॉयर करते हुए युवको को हथियार सहित काबू किया गया।

युवको की पहचान साहिल पुत्र दयावान निवासी खेडी सापंला, प्रवीण पुत्र रणधीर निवासी सांपला, गौरव पुत्र दिनेश निवासी सांपला, मोहित उर्फ़ काला पुत्र मोनू निवासी खेडी सांपला व सन्नी उर्फ़ चामरा पुत्र अनिल निवासी देव कॉलोनी सांपला के रुप मे हुई है। आरोपी साहिल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles