Home Haryana रेखा गुप्ता ने हरियाणा में मनाया जन्मदिन, बोलीं- इतना सुंदर जन्मदिन मैने...

रेखा गुप्ता ने हरियाणा में मनाया जन्मदिन, बोलीं- इतना सुंदर जन्मदिन मैने दिल्ली में कभी नहीं मनाया

0
रेखा गुप्ता जन्मदिन समारोह हरियाणा

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में अपना 51वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म इसी गांव में 19 जलाई 1974 को हुआ था। इस खास मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इतना सुंदर जन्मदिन तो मैने दिल्ली में कभी नहीं मनाया और शायद मुख्यमंत्री रूप में भी ना मनाती। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेरी कर्मभूमि है और हरियाणा मेरी जन्मभूमि है। मैं यह ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि अपनी कर्मभूमि के लिए भी मैं काम आ सकूं और अपनी जन्मभूमि के लिए भी अपना कर्तव्य निभा सकूं।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधथे हुए कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के जल का आचमन किया और दिल्ली के उस व्यक्ति (केजरीवाल) ने अपशब्द बोले, उस दिन से उनकी उल्टी गंगा बहनी शुरू हुई। जनता ने कहा कि जब यमुना का सम्मान नहीं करते जब तुम्हें एहसास नहीं कि तुम किन शब्दों का उपयोग करते हो। जब तुम प्रधानमंत्री को कहते हो कि अगला जन्म लेना पड़ेगा, उस दिन दिल्ली की जनता ने यह तय कर लिया था कि अब नहीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी है जो नायब सिंह सैनी जैसे साधारण परिवार से आने वाले बेटे को मुख्यमंत्री बनने का मौका देती है, एक साधारण सी बेटी को एक राज्य की मुख्यमंत्री बनने का मौका देती। मैं बता नहीं सकती कि यह मेरे लिए कितना सम्मान का क्षण है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक जीवन यात्रा हमें यह बताती है कि भारत आज बदल रहा है। एक बेटी हरियाणा के नंदगढ़ गांव में जन्म लेती है और देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री बन जाती है। यह न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है बल्कि देश को संदेश देता है कि भारत के अवसर वंशवाद से नहीं परीश्रम से तय होते हैं। जो व्यक्ति मेहनत व परीश्रम कर सकते हैं वो बहुत ऊंचा जा सकता है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तय किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के जन्मदिन समारोह के साथ-साथ जींद जिले में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।

इस मौके पर हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, विधायक रामकुमार गौतम, रणधीर पनिहार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version