Home Gurugram गुरुग्राम में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला...

गुरुग्राम में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका

0
राहुल गांधी पुतला

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने पर भाजपा भड़की हुई है। शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ता अग्रवाल धर्मशाला के सामने एकत्रित हुए और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं का पुतला फूंका।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी घटिया मानसिकता का प्रचार भी तेज कर दिया हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकते है ये आज सारे देश ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी और आरजेडी कार्यकर्ताओ द्वारा प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता जी को गंदी-गंदी गालियां देना अशोभनीय कुकृत्य हैं जिससे हर भारतीय शर्मिंदा हैं।

त्यागी ने कहा कि बिहार की पावन भूमि ने गुरु गोबिंद सिंह, भगवान महावीर, दरिया साहिब जैसे महान संत पैदा किए हैं, आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ दिए हैं, सच्चिदानंद सिन्हा, जयप्रकाश नारायण और भारत के पहले महामहिम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की पावन जन्मस्थली है। इस मौके पर जिला महामंत्री अजित यादव, मनीष सैदपुर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल, एस. सी. मोर्चा अध्यक्ष धर्मबीर भांगरोला, सभी मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version