Home India प्रधानमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन

0
प्रधानमंत्री मोदी यूपी ट्रेड शो 2025 में स्टॉल का निरीक्षण करते हुए

गौतमबुद्धनगर, वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2025 गुरुवार से शुरू हो गया। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेड शो का उद्घाटन किया। उद्यमियों को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री अलग-अलग स्टॉल पर भी गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की आगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को फिरोजाबाद के शिल्पकारों द्वारा बनाई गई मां दुर्गा की कांच की प्रतिमा भेंट की।

एक्सपो मार्ट के 10 हॉल में यह प्रदर्शनी चल रही है। करीब 2500 कंपनियां यहां अपनी सेवाओं से संबंधित स्टाल लगाई है और प्रदर्शित कर रही है। ट्रेड शो में देश-विदेश के भारी संख्या में खरीदार आ रहे हैं। उद्घाटन के दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, मंत्री नंद गोपाल नंदी, राकेश सचान सहित उत्तर प्रदेश के कई मंत्री, सांसद और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रूस इंटरनेशनल ट्रेड शो का कन्ट्री पार्टनर है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 5 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निषेधाज्ञा जारी की गई है। आज विशिष्ट अतिथियों के आगमन के चलते ड्रोन, गुब्बारे, रिमोट संचालित माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडर आदि उड़ाने पर 24 घंटे तक पूर्ण प्रतिबंध है। यह निषेधाज्ञा बुधवार की मध्य रात्रि से प्रभावी होकर गुरुवार रात 12 बजे तक लागू है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version