‘परफेक्ट’ गाने पर झूमे वरुण धवन और विक्की कौशल

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वरुण के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म के गाने ‘परफेक्ट’ पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो जिम में शूट किया गया है, जहां दोनों स्टार्स मस्ती करते हुए गाने की धुन पर थिरकते नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन लिखा, “पंजाबी मुंडे – परफेक्ट।” इसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस को वरुण और विक्की की यह दोस्ताना कैमिस्ट्री खूब पसंद आई।

इस गाने ‘परफेक्ट’ को मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल भी गुरु ने ही लिखे हैं। फिल्म में इस रोमांटिक-फंकी ट्रैक को वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया है। गाने की रिलीज़ के बाद से ही इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब वरुण-विक्की का डांस वीडियो इसके क्रेज को और बढ़ा रहा है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर शशांक खेतान कर रहे हैं। शशांक ने ही इसकी कहानी लिखी है। शशांक पहले भी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ काम कर चुके हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से भी बड़े मनोरंजन की उम्मीद है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles