पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा 2025: दिल्ली से पटना साहिब तक गुरु चरण यात्रा

आगरा, वायरल सच (ब्यूरो) : सिखों के दसवें गुरु, गोबिंद सिंह जी और उनकी पत्नी माता साहिब कौर के पवित्र चरण पादुकाओं ”जोड़े साहिब” की चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा 23 अक्टूबर गुरुवार को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब दिल्ली से प्रारंभ होगी जो 24 अक्टूबर को आगरा मथुरा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु के ताल पर पहुंचेगी।

गुरुवार 23 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा मोती बाग साहिब से सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज और उनकी पत्नी माता साहिब कौर जी के चरण पादुकाओं की ‘पवित्र जोड़ा साहब’ की चरण सुहावे गुरचरन यात्रा ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ को लेकर दिल्ली गुरुद्वारा से प्रारंभ होगी। जो 1 नवंबर को तख़्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्म स्थान पहुंचेगी जहां इन यादगार अवशेषों को स्थायी रूप से रखा जाएगा।

गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा के मुख्य ग्रंथी बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु का लाल पहुंचेगी जहाँ गुरुद्वारा कमेटी और सिख संगत उनका स्वागत करेगी, यह बड़े सौभाग्य की बात है कि सिख संगत को चरण सुहावे के दर्शन करने मत्था टेकने का अवसर मिला है। इस अवसर पर प्रसाद वितरण और लंगर का आयोजन किया जाएगा। बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि

”गुरु चरण यात्रा 23 अक्टूबर को गुरुद्वारा मोती बाग से शुरू होगी और रात तक फरीदाबाद पहुंचेगी। 24 अक्टूबर को पवित्र अवशेष फरीदाबाद से आगरा, फिर बरेली (25 अक्टूबर), महंगापुर (26 अक्टूबर), लखनऊ (27 अक्टूबर), कानपुर (28 अक्टूबर) और प्रयागराज (29 अक्टूबर) जाएंगे।”

पवित्र अवशेष वाराणसी के माध्यम से सासाराम होते हुए 30 अक्टूबर को गुरुद्वारा गुरु का बाग, पटना साहिब पहुंचेंगे। ”जोड़े साहिब” एक नवंबर को तख्त श्री पटना साहिब लाया जाएगा,वहीं यात्रा का समापन यात्रा का समापन होगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles